Mitron App की सच्चाई क्या है ? और कहा से आया है ?
आप Mitron app के बारे में कितना जानते है ?क्या ये भारतीय app है ?ये इतना popular क्यों हुआ ?इसे Google Play store से क्यों हटाया गया ?और इसके पीछे की सच्चाई क्या है ?
Mitron एक video sharing app है| जो अभी पिछले कुछ दिनों में बहुत ही popular हुआ है | इससे बहुत user जुड़े है| ये App Tiktok की तरह ही features देता है | पिछले कुछ समय में टिकटोक पर हो रही controversy की वजह से इसको काफी पॉपुलैरिटी मिली है | बताया जा रहा है कि ये एक भारतीय app है | लेकिन क्या वाकई में ये एक भारतीय app है | अगर ये भारतीय app है तो इसका मालिक कौन है | हाल ही में इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है | इसे गूगल प्ले स्टोर से क्यों हटाया गया ?क्या आपको इससे नुकसान हो सकता है ?ये सब जानने के लिए आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़िए तो चलिए बिना देरी किये आगे बढ़ते है |
Mitron App क्या है ?
Mitron एक video sharing app है जिस पर आप short video बना के upload कर सकते है | Mitron App का user interface टिकटोक से काफी हद तक मिलता जुलता है | ये App गूगल प्ले स्टोर पर बहुत ही पॉपुलर हो गया था |
Mitron App users के लिए एक बहुत ही आसान interface प्रदान करता है | जिस पर वो अपने video को shoot कर सकते है उसको edit कर सकते है और share भी कर सकते है |और इसमें आप पॉपुलर videos को भी देख सकते है | इसमें टिकटोक की तरह काफी features देखने को मिलता है |
इसको social creative plateform की तरह बनाया गया है जिस पर दूसरो के साथ साथ खुद को Entertain कर सकते है | जैसे टिकटोक पर करते है |
Mitron App कब बना ?
Mitron app को लगभग दो महीने पहले बनाया गया था | पिछले कुछ वर्षो में short video app जैसे - Helo ,Likee ,Vigo ,Tiktok काफी पॉपुलर हुए | क्योकि इसके short videos को audience के द्वारा बहुत किया जाने लगा था | इसमें लोगो को काफी जल्दी पॉपुलैरिटी मिल जाती थी जो उस पर Videos बना कर पोस्ट करते थे और उनको कुछ इनकम भी मिल जाता था समय के साथ साथ इसकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा बढ़ गयी |
Mitron app को लगभग दो महीने पहले बनाया गया था |
Mitron App इतना popular क्यों हुआ ?
लगभग दो महीने पहले Tiktok पर एक controversy शुरु हुयी | ये controversy youtuber और Tiktoker के बीच शुरु हुयी | Youtuber Tiktok के videos को cringe content कह रहे थे और tiktoker कह रहे थे कि tiktok की वजह से Youtuber की कमाई होती है | लेकिन इसी बीच Tiktok पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे Acid Attackers को बढ़ावा दिया जा रहा था | भारतीय लोग चाइना से पहले ही खफा थे और इसकी वजह से उनमे और गुस्सा आ गया | जिसकी वजह यहाँ के लोग इस chinese कंपनी को avoid करने लगे | और इसी बीच इस app की भारत में एंट्री हुयी | इसे लोग इंडियन app बता कर promote करने लगे और इसी वजह से ये बहुत ही जल्दी लोगो में पॉपुलर हो गया | बहुत ही काम समय में इसको 5 million बार डाउनलोड किया गया |
क्या Mitron App एक भारतीय App है ?
जी नहीं इसको भारतीय app कहना गलत होगा क्योकि इसके source code को pakistan में बनाया गया था | रिपोर्ट के अनुसार इस app के source code को एक पाकिस्तानी सॉफ्टवेयर डेवेलोपमेंट कंपनी Qboxus से खरीदा गया है | वैसे कंपनी का कहना है कि खरीदने के बाद कोई भी डेवेलपर्स अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है लेकिन इसको भारतीय app कहना गलत होगा क्योकि इसे पाकिस्तान में बनाया गया है |
Basically ये App Tictic app का क्लोन है मतलब owner ने इसके source code को ख़रीदा और इसके नाम में कुछ बदलाव करके उसको जस का तस ही रखा उसमे बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया |
Mitron App को Google play store से क्यों हटाया गया ?
CNBC TV -18 की एक रिपोर्ट के अनुसार इस app को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है | गूगल का कहना है इसने पालिसी का उल्लंघन किया है इसलिए इसको गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है |
आपकी राय -
दोस्तों मै आशा करता हु की आपको ये article पसंद आया होगा | हमारी कोशिश यही थी कि आपको पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे आपको बहुत ज्यादा ढूढ़ने की जरुरत न पड़े जिससे आपके समय की बचत हो और आप इस तरह के app से सावधान रहे क्योकि इससे आपके प्राइवेसी को नुकसान हो सकता है |
दोस्तों अगर आज की आर्टिकल आपको जरा भी पसंद आयी तो आप notification bell लको अल्लोव कर सकता है जिससे हमारे आने वाले नए पोस्ट की नोटिफिकेशन आपके पास पहुंच जाये इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंच सके धन्यवाद |
0 Comments